फिल्म अभिनेता रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, पद्म विभूषण से सम्मानित फिल्मअभिनेता रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें साल 2019 के लिए ये अवॉर्ड मिला , दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेता रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया। विजेताओ को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्वर्ण कमल एवं रजत कमल देकर सम्मानित किया। मनोज बाजपेयी, कंगना रणौत और धनुष को बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कंगना रणौत, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनोज वाजपेयी

रजनीकांत

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा आप दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। आप लाखों दिलों पर राज करते हैं और इनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आपके अभिनय कौशल ने भारतीय फिल्म उद्योग को एक नया आयाम दिया है,भारत में दुनिया की सबसे ज़्यादा फिल्में बनती हैं जो ट्रांसकॉन्टिनेंटल फुट प्रिंट के साथ अपनी सॉफ्ट पावर को दर्शाता है। हमारी फिल्मों को दुनिया भर में जापान, मिस्र, चीन, रूस, मध्य पूर्व आदि में देखा और सराहा जाता है|

इन्हें भी पढ़ें-

शिवलिंग की महत्ता उनकी रचना और रूपों का निर्माण

Natural Protein Facial Peck for Dry Skin | नेचुरल फेस पेक

दिल को रखें फिट रखने के लिए अपने खाने की डाइट में इन्हें शामिल करें

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने सिनेमा जगत को 5 दशक दिए हैं। कोई कहेगा वह वेटरन हैं, कोई आइकोनिक कलाकार कहेगा। मैं कहता हूं कि इन 5 दशक ने उनको एक इंडिविजुअल से एक संस्था के रूप में बदला है दुनिया का कंटेंट अगर कहीं बन सकता है तो वह भारत है। फिल्म निर्माण, पोस्ट प्रोडक्शन, एनिमेशन, विज़ुअल, ग्राफिक्स आदि की संभावना देश के अंदर खड़ी होती है। ये हम पर निर्भर करता है कि हम उस काम को कैसे यहां ला सकते हैं। एक बहुत बड़ा अवसर हमारे सामने हैं

इन्हें भी पढ़ें-

छठ पूजा में किन की पूजा होती और कैसे मनाते हैं

Deepawali 2021 | दिवाली में लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त

चम्बा उत्तराखंड का खुबसूरत पर्यटक स्थल में से एक है

अपने घर के मंदिर में पूजा और ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अभिनेता रजनीकांत ने लिखा मुझे इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं ये पुरस्कार अपने गुरू के. बालचंदर, अपने भाई सत्यनारायण राव और अपने ट्रांसपोर्ट ड्राइवर दोस्त राजबहादुर को समर्पित करता हूं

फिल्मों में अभिनेता रजनीकांत 50 सालों से काम कर रहे हैं 70 वर्षीय रजनीकांत तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हैं रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा में ‘अपूर्व रागंगल’ फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बाशा’, ‘शिवाजी’ और ‘एंथिरन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। रजनीकांत के शानदार काम के लिए भारत सरकार ने द्वारा 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अभिनेता अपने फैंस के बीच ‘थलाइवर’ के रूप में माने जाते हैं।

Documentary film 

Nirankar Dev Pooja in luintha pauri garhwal Uttarakhand