असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख

आज शनिवार दोपहर आतंकियों ने मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। हमले में कर्नल की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई।असम राइफल्स के चार कर्मचारियों, एक अधिकारी, उनकी पत्नी और उनके 8 साल के बेटे की मौत होने के अलावा चार अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सेना के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिले पर पहले आईईडी धमाके किए फिर चूड़ाचांदपुर में वाहनों पर गोलीबारी की। कर्नल त्रिपाठी अपने फॉरवर्ड कंपनी बेस से बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे।

मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल के शिजा अस्पताल का दौरा किया, जहां असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले से घायल जवानों में से एक जवान भर्ती है। काफिले पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कहा इस घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं, अपराधी को पकड़ने के लिए अर्धसैनिक बल और पुलिस कमांडो द्वारा उस क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया गया। न्याय जरूर मिलेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं इस हमले में शहीद हुए सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”