आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक का ग्लोबल हेल्थ लीडर्स पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक का ग्लोबल हेल्थ लीडर्स पुरस्कार प्राप्त करने वाली आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम के लिए अपनी प्रसन्नता जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में आशा कार्यकर्ता सबसे आगे हैं और उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के ट्वीट की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा,
अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में वह सबसे आगे हैं। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।
इन्हें भी पढ़ें-
त्रिजुगी नारायण मंदिर, world oldest religious Temple
कन्यादान न किया हो तो तुलसी विवाह करके ये पुण्य अर्जित करें,
सूर्य भगवान की पूजा | benefits of surya pooja
Documentary film .
उत्तराखंड पहाड़ों में कैसे रहते हैं भाग 6 ,चोलाई की खेती कैसे करते हैं