उत्तर प्रदेश में जहाँ भू-माफियाओं की हवेलियां खड़ी थी वहां ध्वस्तीकरण करके गरीबों के आवास बनेंगे,बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए कहा कानून व्यवस्था में पिछले साढ़े चार वर्षों में सुधार हुआ है सरकार ने भू-माफियाओं से ₹1,500 करोड़ की अवैध सम्पत्ति जब्त ही नहीं की है बल्कि ध्वस्त भी की है। अब इन माफियाओं की जब्त संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।भू-माफियाओं ने जहां कब्जे से हवेली खड़ी की थी, वहां अब गरीबों के लिए आवास बनेंगे,तालिबान के समर्थन करने वलों को योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला किया कहा तालिबान का समर्थन करने वालों को वहां की औरतों और बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा हमारी जीत यह है पहले भगवान राम, कृष्ण और महादेव का नाम लेना सांप्रदायिक माना जाता था पर अब खुद को रामभक्त साबित करने की होड़ लगी हुई है। पहले भी कुंभ का भव्य आयोजन हो सकता था पर सरकारें डरती थीं कि कुंभ के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें-
Interesting facts about India.जानें
जुखाम में ये अपनायें home remedies For Cold
झटपट 5 मिनट में दही चटनी रेसिपी | tasty curd chutney recipe
Deepawali 2021 | दीपावली कब है | दिवाली में लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त
फेसियल करने का सही तरीका/The right way to do facial
पितर कौन होते हैं और तर्पण किन को दिया जाता, जाने
पर्यटन के क्षेत्र में चौथे-पांचवें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में अव्वल है गंगा मैया की कृपा प्रदेश पर बरसती है।भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ।कुछ लोगों को स्वयं के स्मारक बनाने में रूचि होती है, हमें देश के महापुरुषों का स्मारक बनाना अच्छा लगता है। देश की स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश रहा।हम देश के महापुरुषों, वीर योद्धाओं और अपने पौराणिक, ऐतिहासिक व परंपराओं से जुड़े स्थलों के सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे हैं।प्रदेश में अब परिस्थितियां बदली हैं।
Documentary film
Himalayan women lifestyle Uttarakhand India
टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं के सम्मान में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है उत्तर प्रदेश के हर गांव में हम एक खेल का मैदान बनाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगी और अगले 10 सालों तक उनका वित्त पोषण करेगी। इसमें से एक खेल कुश्ती है उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती प्रदान करने और पुलिस में डिप्टी एसपी का पद देने के लिए अपनी सहमति दी है