छठ महापर्व 2022: जानें नहाए खाए व खरना का दिन व अर्घ्य समय
छठ महापर्व 2022 निर्जला अनुष्ठान के पहले दिन को व्रती घर, नदी, तालाबों आदि में स्नान कर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करना होता है। देशभर में छठ पूजा का त्योहार 28 अक्टूबर, शुक्रवार से शुरू हो रहा है। भगवान सूर्य व छठी माता को समर्पित छठ महापर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व चार दिन तक चलता है। इस साल यह पर्व 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता व दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं।
28 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत-
कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाए खाए किया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर को है। ऐसे में छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से होगी। नहाए खाए के दिन महिलाएं घर की साफ-सफाई करती हैं। घर में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बनता है। इस भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें
Homemade face pack: घर में इन 3 चीजों से चुटकियों में बनाइए ये फेसपैक
moongphali khane ke fayde | Amazing benefits of peanuts
लौंग के फायदे in Hindi | 14 Benefits Of Cloves
झटपट 5 मिनट में दही चटनी रेसिपी
आपके किचन में पाचन के लिए ये हैं ये 3 सुपरफूड, डाइट में जरूर करें शामिल रहें हेल्दी
29 अक्टूबर को खरना
छठ पर्व का दूसरा दिन खरना का होता है। इस साल खरना 29 अक्टूबर को होगा। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं और रात को ग्रहण करती हैं। इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।
छठ पूजा का पहला अर्घ्य
छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। व्रती महिलाएं या पुरुष पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 37 मिनट है।
Documentary film
पहाड़ी रीति रिवाज Documentary Film on Traditional Culture, गांव में दादाजी की बरसी, PART-1
उत्तराखंड में दिवाली कैसे मनाते हैं | Uttarakhand village Documentary PART-1
छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य
चौथे दिन व्रती पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद छठ पूजा का समापन होता है। फिर व्रत पारण किया जाता है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 31 मिनट है।
आप सभी महानुभावों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
आचार्य पंकज पुरोहित Ph-9868426723