जम्मू-कश्मीर में ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 7 जवानों ने गंवाई जान
जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे ITBP जवानों की बस 60 मीटर नीचे खाई में गिरी बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। दुर्घटना पर ITBP DG डॉ सुजॉय लाल थाओसेन ने बताया यह एक बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। इसमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको एयर लिफ्ट करके श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई है
बताया जारहा है इस बस में जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान भी सवार थे।
ITBP PRO विवेक कुमार पांडे ने बताया हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल होना लग रहा है। ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुःख जताते हुए लिखा
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई ITBP कर्मियों की मृत्यु से मुझे काफी दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं: