तुला राशि से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आश्विन माह 2021,जानिए मासिक राशिफल

आश्विन माह 2021 सितम्बर 21 को शुरू हो रहा है और अक्टूबर 20, 2021 को खत्म होगा इस दौरान कैसा रहेगा तुला राशि से मीन राशि वालों के लिए मासिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों का मासिक राशिफल इस राशि वाले अपनी बुद्धिमानी से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपकी कुंडली में शुभ रहने वाली है, जिसकी वजह से आपके भाग्य में निखार आएगा भाग्य के बलबूते कई क्षेत्रों लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का लुफ्त उठाएंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद और नीला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों का मासिक राशिफल कुछ अलग हो सकता है।इस माह में आप कुछ हटकर समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप नई ऊर्जा और ताज़गी महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। कुछ लोग आपके पास अपनी समस्याएं लेकर आएंगे, जिसका आप समाधान कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। मार्केटिंग संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। ऑफिस के कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। घर परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

इन्हें भी पढ़ें-

Beautiful Place Badani Tal Uttarakhand | बधाणीताल

अपने घर के मंदिर में पूजा और ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

Winter Gaddiasthan of Makku Math Baba Tungnath ji

फेसियल करने का सही तरीका-The right way to do facial

देशी गाय के घी के फायदे

धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों का मासिक राशिफल अपने किसी कार्य में दूसरों की सलाह लेनी पड़ सकती है। अध्यात्म तथा धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जिनके सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपनी जरूरी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आप कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे भागीदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा आपका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रास्ता मिल सकता है, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला और लाल

मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों का मासिक राशिफल इस राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आपको फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कार्य क्षमता और इच्छा अनुसार काम करने की स्वतंत्रता रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने की वजह से दरार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप किसी भी बात को लेकर अधिक तनाव मत लीजिए अन्यथा सिरदर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला

इन्हें भी पढ़ें-

सिंपल वेज बिरयानी रेसिपी-Easy Veg Biryani Recipe

कच्चे केले के छिल्के की चटनी

दीपावली पूजन में 10 बातों का रखें ध्यान घर में होगी महालक्ष्मी की कृपा

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों का मासिक राशिफल इस राशि वाले लोगों को संतान के कैरियर से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर में उत्साह भरा माहौल बना रहेगा इस माह में आप चिंता मुक्त रहेंगे। कामकाज की योजनाओं में ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल रहेंगे। अगर आप निवेश संबंधित कोई कार्य करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह अवश्य लिजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार की योजनाएं सफल रहेंगी। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको मिला-जुला फल मिलने वाला है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: चांदी का रंग

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों का मासिक राशिफल आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने कीआवश्यकता है, उनकी लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको लोकप्रियता हासिल होगी। आप अपने किसी व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में मजबूत रहने वाला है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पति पत्नी एक दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपका मन काफी खुश रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: पीला रंग

आचार्य पंकज पुरोहित

https://livecultureofindia.com/rashi-graha-asastrology-horoscopes/तुला-राशि-से-मीन-राशि-वालो/ ‎

Documentary film

Nirankar Dev Pooja in luintha pauri garhwal Uttarakhand

village life Uttarakhand India part 5