दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में हुआ भव्य कार्यक्रम,जलाये गये12 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 3 November बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ, दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या में 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए।जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दीपकों के जलने से पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या में मौजूद थे। इसके पहले नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई।
इन्हें भी पढ़ें-
अपने घर के मंदिर में पूजा और ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
पहाड़ों की महिलाएं कैसे काम करती-himalayan women lifestyle
सर्दियों में ड्राई स्किन से बचें -10 Tips prevent dry skin
नोनी फल का जूस पीने के 9 फायदे – 9 Benefits of Noni Juice
घर पर बनाएं पाव भाजी रेसिपी- Pav Bhaji recipe
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा नई अयोध्या’ का संकल्प हो रहा साकार दीपोत्सव व श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मेरा सौभाग्य है कि इनमें सक्रिय सहभागिता निभा रहा हूं। प्रभु स्वयं तय करते हैं कि किस भूमिका में किसको कार्य करना है।सब प्रभु की लीला है वर्ष 2017 में श्री अयोध्या जी में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ किया था।तब से हर वर्ष लगातार यह भव्य आयोजन नई ऊंचाइयों को स्पर्श करता हुआ दिखाई दे रहा है
इन्हें भी पढ़ें-
छठ पूजा में किन की पूजा होती और कैसे मनाते हैं
Deepawali 2021 | दिवाली में लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त
कार्तिक महीना क्यों खास है हिंदू धर्म में-जाने जरूरी जानकारी
त्रिजुगी नारायण मंदिर- world oldest religious Temple-Kedarnath
पूरी दुनिया असंभव बोलती थी, लेकिन सभी अवरोधों को खत्म करते हुए श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य गतिशील है।यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है। भारत के जनमानस की आस्था की शक्ति है।असंभव कार्य संभव हुआ है श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ पर्यटन की ढेर सारी संभावनाएं आगे बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस हेतु तत्परता से कार्य कर रही हैं। हम श्री अयोध्या जी को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने में सफल होंगे,
हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ मार्च तक देंगे। जिसमें अंत्योदय परिवार को 35 किलो खाद्यान्न के साथ-साथ दाल, खाद्य तेल, एक किलो नमक, एक किलो चीनी उपलब्ध कराएंगे,
Documentary film