मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली केदारनाथ धाम में पहुंच कर प्रधानमन्त्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ पहुंचे वहाँ उन्होंने 5 नवम्बर को प्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया।
इन्हें भी पढ़ें-
छठ पूजा में किन की पूजा होती और कैसे मनाते हैं
Deepawali 2021 | दिवाली में लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त
कार्तिक महीना क्यों खास है हिंदू धर्म में-जाने जरूरी जानकारी
त्रिजुगी नारायण मंदिर- world oldest religious Temple-Kedarnath
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे।
इन्हें भी पढ़ें-
अपने घर के मंदिर में पूजा और ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
पहाड़ों की महिलाएं कैसे काम करती-himalayan women lifestyle
सर्दियों में ड्राई स्किन से बचें -10 Tips prevent dry skin
नोनी फल का जूस पीने के 9 फायदे – 9 Benefits of Noni Juice
घर पर बनाएं पाव भाजी रेसिपी- Pav Bhaji recipe
आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल भी थे।
Documentary film