बिहार के पुनौरा धाम को पर्यटन मंत्रालय ने किया प्रसाद योजना में शामिल
पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 3 फरवरी 2022 को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी बिहार सरकार से प्राप्त अनुरोध के आधार पर पर्यटन मंत्रालय ने पुनौरा धाम को स्वदेश दर्शन योजना के रामायण सर्किट में शामिल किया है। पुनौरा धाम के गंतव्य को हाल ही में पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना में शामिल किया गया है।
बिहार राज्य के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण
1-जैन थीम के अंतर्गत वैशाली-आरा-मसाद-पटना-राजगीर-पावापुरी-चंपापुरी में तीर्थांकर सर्किट के विकास की वर्ष 2016-17 में 37.20 करोड़ रुपये की राशि के साथ स्वीकृत दी गई थी। इसके लिए अब तक 26.11 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
इन्हें भी पढ़ें-
पहाड़ों की खुबसूरत दिवाली (इगास बग्वाल)
Pimples Treatment,चेहरे से मुंहासे का उपाय
राजगीर बिहार में घूमने लायक एक सुंदर जगह जो कश्मीर की तरह दिखता है
2-सुल्तानगंज-धर्मशाला-देवघर में आध्यात्मिक विषय के अंतर्गत आध्यात्मिक सर्किट का एकीकृत विकास, वर्ष 2016-17 में 44.76 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृत। 42.52 करोड़ रुपए की राशि अब तक जारी की गई है।
3-बौद्ध सर्किट का विकास – बोधगया में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की वर्ष 2016-17 में 98.73 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृति दी गई थी। 93.22 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें-
त्रिजुगी नारायण मंदिर, world oldest religious Temple
कन्यादान न किया हो तो तुलसी विवाह करके ये पुण्य अर्जित करें,
सूर्य भगवान की पूजा | benefits of surya pooja
4-गांधी सर्किट का विकास : ग्रामीण थीम के तहत भितिहारवा-चन्द्रहिया-तुर्कौलिया को वर्ष 2017-18 में 44.65 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृत किया गया। 35.72 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।
5-वर्ष 2017-18 में स्वीकृत आध्यात्मिक विषय के तहत मंदार हिल और अंग प्रदेश में तीर्थयात्रा सर्किट का विकास 47.53 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृति दी गई। इसके लिए 38.02 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।
Documentary film .
उत्तराखंड पहाड़ों में कैसे रहते हैं भाग 6 ,चोलाई की खेती कैसे करते हैं