भारत से आने जाने के लिए निर्धारित कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 27.मार्च से फिर से आरंभ हो जाएंगी
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिनांक 19.03.2020 के परिपत्र द्वारा 23 मार्च, 2020 से भारत से आने जाने के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) यात्री सेवाओं का प्रचालन स्थगित कर दिया था। वर्तमान में, डीजीसीए के 28.02.2022 के परिपत्र के अनुसार भारत से आने जाने के लिए अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के प्रचालन का स्थगन आगामी आदेशों तक विस्तारित कर दिया गया है।
विश्व भर में बढ़े हुए टीकाकरण कवरेज को देखते हुए तथा हितधारकों के परामर्श से भारत सरकार ने भारत से आने जाने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय commercial international यात्री सेवाओं को 27.03.2022 से अर्थात समर शिड्यूल 2022 के आरंभ से फिर से शुरु करने का निर्णय लिया है।
इन्हें भी पढ़ें-
Beautiful Place Badani Tal Uttarakhand | बधाणीताल
अपने घर के मंदिर में पूजा और ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
Winter Gaddiasthan of Makku Math Baba Tungnath ji
फेसियल करने का सही तरीका-The right way to do facial
इस प्रकार, भारत से आने जाने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं का स्थगन अब केवल 26.03.2022 के 2359 बजे तक विस्तारित माना जाएगा तथा एयर बब्बल व्यवस्था इसी के अनुरूप केवल इसी सीमा तक बढ़ाई जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय परिचालन दिनांक 10.02.2022 की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों तथा जैसा समय समय पर संशोधन किया जाता रहा है, के सख्त अनुपालन के अध्यधीन होगा।
इन्हें भी पढ़ें-
सिंपल वेज बिरयानी रेसिपी-Easy Veg Biryani Recipe
दीपावली पूजन में 10 बातों का रखें ध्यान घर में होगी महालक्ष्मी की कृपा
Documentary film