यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पांचवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए रवाना ऑपरेशन गंगा हुआ तेज़, रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) में फंसे 249 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना हुई पांचवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।

इस दौरान एक छात्रा ने बताया हम यूक्रेन से वापस आ गए हैं तो हमें बहुत खुशी है। यूक्रेन में हमारे लिए स्थिति बहुत कठिन थी, हम आशाहीन हो गए थे।

इस से पहले 27 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र27 फरवरी 2022 को सुबह लगभग 9:40 पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। भारत वापस आईं एक छात्रा ने बताया, वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, यूक्रेन में काफी डरावना माहौल है। हमने काफी मुश्किलों का सामना किया। रोमानिया और यूक्रेन में भारतीय दूतावासों ने शानदार काम किया, वे सक्रिय हैं। हम प्रधानमंत्री समेत पूरी भारत सरकार का बुहत धन्यवाद करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

त्रिजुगी नारायण मंदिर, world oldest religious Temple

कन्यादान न किया हो तो तुलसी विवाह करके ये पुण्य अर्जित करें,

सूर्य भगवान की पूजा | benefits of surya pooja

 

Documentary film .

 उत्तराखंड पहाड़ों में कैसे रहते हैं भाग 6 ,चोलाई की खेती कैसे करते हैं