यूक्रेन से अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है जनरल (रिटायर्ड) वी. के. सिंह
भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से एक बड़ा बचाव अभियान चलाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से विदेश मंत्रालय भारतीय छात्रों को तेज गति से भारत वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। इंडियन एयरलाइंस इस निकासी प्रक्रिया में अपने संसाधनों को तेजी से लगा रही है।
चार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह इन अभियानों में मदद करने और इसका पर्यवेक्षण करने के लिए यूक्रेन से सटे देशों में गए हैं। भारतीय नागरिक विमानों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के विमान नियमित रूप से यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय छात्रों को वापस ला रहे हैं। यह निकासी प्रक्रिया 22 फरवरी को शुरू हुई थी और इसके जरिए अब तक 6200 से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका है,
भारतीय वायु सेना यूक्रेन संघर्ष से प्रभावित 630 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया और हंगरी में हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल करके ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना के 3 और C-17 विमान कल देर रात और आज सुबह हिंडन एयरबेस पर पहुंचे
पोलैंड से नागरिक उड्डयन जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, ने बताय अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है। पिछले 3 दिनों में 7 फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे गए हैं। कुछ बच्चे अपने जरिए से वॉरसॉ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ रुकने का फैसला किया है। वह पोलैंड में सुरक्षित हैं,हम कल कुल 5 फ्लाइट निकालेंगे जिसमें हम 800-900 बच्चों को भारत भेंजेंगे।
हमने बच्चों के रुकने के लिए यहां अस्थायी व्यवस्था बनाई हैआज ख़बर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया। हम कम से कम नुकसान में ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं|
भारतीय वायु सेना यूक्रेन संघर्ष से प्रभावित 630 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया और हंगरी में हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल करके ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना के 3 और C-17 विमान कल देर रात और आज सुबह हिंडन एयरबेस पर पहुंचे,
इन्हें भी पढ़ें-
त्रिजुगी नारायण मंदिर, world oldest religious Temple
कन्यादान न किया हो तो तुलसी विवाह करके ये पुण्य अर्जित करें,
सूर्य भगवान की पूजा | benefits of surya pooja
Documentary film .
उत्तराखंड पहाड़ों में कैसे रहते हैं भाग 6 ,चोलाई की खेती कैसे करते हैं