राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 11 जुलाई 2022 को उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।
Documentary film
Himalayan women lifestyle Uttarakhand India
village life Uttarakhand India part 5
निरंकार देव पूजा पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, Nirankar Dev Pooja in luintha
इन्हें भी पढ़ें-
त्रिजुगी नारायण मंदिर | world oldest religious Temple
तांबे के बर्तन का पानी पीने के 7 फायदे
Deepawali 2021 | दीपावली कब है | दिवाली में लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त