राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में खिलाडियों को पदक जीतने पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहित ग्रेवाल को राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में 125 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“हमारे पहलवानों ने अविश्वसनीय कौशल का प्रदर्शन किया। पदक तालिका में मोहित ग्रेवाल का नाम जुड़ गया है। कांस्य पदक जीतने के क्रम में उनका एकाग्र ध्यान, उन्हें दूसरों से अलग करता है। उन्हें बधाई। उम्मीद है कि वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां छुएंगे।
चम्बा उत्तराखंड का खुबसूरत पर्यटक स्थल में से एक हैशरद पूर्णिमा मां लक्ष्मी किन घरों में आती और खीर का महत्वगुरुद्वारा दुःखनिवारण साहिब जी पटियाला | Shri Dukh Niwaran Sahib Ji Patialaपहाड़ों की महिलाएं कैसे काम करती-himalayan women lifestyleNatural Protein Facial Peck for Dry Skin | नेचुरल फेस पेकgaay ka ghee ke fayde | Amazing Ayurvedic benefits of cow gheeझटपट 5 मिनट में दही चटनी रेसिपी | tasty curd chutney recipe
पहलवान दिव्या को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में महिलाओं की 68 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“भारत के पहलवान उत्कृष्ट हैं और यह सीडब्ल्यूजी में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। @DivyaWrestler के कांस्य पदक जीतने पर गर्व है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की यादों में संजोई रहेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
Documentary film
Himalayan women lifestyle Uttarakhand India
village life Uttarakhand India part 5
निरंकार देव पूजा पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, Nirankar Dev Pooja in luintha
पहलवान दीपक पुनिया को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“हमारे अपने दीपक पुनिया के शानदार खेल प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहा हूँ! वे भारत के गौरव हैं और उन्होंने भारत को कई पुरस्कार दिए हैं। प्रत्येक भारतीय, उनके स्वर्ण पदक जीतने से उत्साहित है। आने वाले सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।