लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण पर राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी (जो 13 जनवरी, 2022 को पड़ती है), मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व (जो 14 जनवरी, 2022 को पड़ता है) की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दर्शाते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्नित करते हैं क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है।

इन्हें भी पढ़ें-

Chopta Tungnath  Uttarakhand

कन्यादान न किया हो तो तुलसी विवाह करके ये पुण्य अर्जित करें,

कोटेश्वर महादेव गुफा रुद्रप्रयाग,Koteshwar Mahadev Cave

Skincare advantage of tea tree oil, टी ट्री ऑयल त्वचा की देखभाल करें

राजगीर बिहार में घूमने लायक एक सुंदर जगह जो कश्मीर की तरह दिखता है

उन्होंने कहा कि लोग अच्छी फसल उत्पादन का आनंद लेते हैं और इन त्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं। यह न केवल भारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश की विविधता में एकता का भी उदाहरण है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये त्यौहार लोगों में भाईचारे की भावना का विकास करें और हमारे देश में समृद्धि और खुशियां बनी रहें।

Documentary film .

उत्तराखंड में महाभारत में चक्रव्यूह का मंचन-culture documentary