संगीत जगत की स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन
देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है।लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी में अस्पताल में अंतिम सांस ली,मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी
डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मेरी निगरानी में थी आज सुबह 8:12 पर मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण दीदी का निधन हुआ
इन्हें भी पढ़ें- लता मंगेशकर के महान व्यक्तित्व को विश्व युगों-युगों तक याद रखेगा।
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 में हुआ था आज 6 फरवरी 2022 को स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में अलविदा कह गई
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुँच कर स्वर कोकिल भारत रत्न लता मंगेशकर जी के अंतिम दर्शन किए। उनके परिवार को सांत्वना दी। लता दीदी हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
इन्हें भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुई सुर-साम्राज्ञी भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर