सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली को उपराष्ट्रपति ने लाल किले से किया रवाना

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज संसद सदस्यों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों से आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय ध्वज के भावनात्मक जुड़ाव के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।उपराष्ट्रपति ने 3 अगस्त 2022 को लाल किले से विजय चौक तक सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच एक व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए भारत सरकार की पहल ‘हर घर तिरंगा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था। बाइक रैली में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।

इस पहल के लिए संस्कृति मंत्रालय की सराहना करते हुए,  नायडु ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह “हमें उन असंख्य बलिदानों की याद दिलाता है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ अपने संघर्ष में किए थे।” उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से बहादुरी और सामाजिक सद्भाव की कहानियों को फिर से याद करने का भी आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया, “हम गर्व से अपने राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं, एकता, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे के हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करते हैं और बनाए रखते हैं।

कृपया इन्हें भी पढ़ें और वीडियो भी देखें
रक्षाबंधन 2022- राखी बांधने का शुभ समय
चम्बा उत्तराखंड का खुबसूरत पर्यटक स्थल में से एक हैशरद पूर्णिमा मां लक्ष्मी किन घरों में आती और खीर का महत्वगुरुद्वारा दुःखनिवारण साहिब जी पटियाला | Shri Dukh Niwaran Sahib Ji Patialaपहाड़ों की महिलाएं कैसे काम करती-himalayan women lifestyleNatural Protein Facial Peck for Dry Skin | नेचुरल फेस पेकgaay ka ghee ke fayde | Amazing Ayurvedic benefits of cow gheeझटपट 5 मिनट में दही चटनी रेसिपी | tasty curd chutney recipe

वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्री, प्रल्हाद जोशी, संस्कृति मंत्री, जी. किशन रेड्डी, महिला और बाल विकास मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी, ​​युवा कार्य और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल, विदेश राज्य मंत्री, श्रीमती मीनाक्षी लेखी और वी. मुरलीधरन तथा बड़ी संख्या में सांसदों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Documentary film

Himalayan women lifestyle Uttarakhand India

village life Uttarakhand India part 5

निरंकार देव पूजा पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, Nirankar Dev Pooja in luintha