हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार 1 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री आवास में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्तासंबित पात्रा के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपनेअपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।

विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुड़ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

कृपया इन्हें भी पढ़ें और वीडियो भी देखें
रक्षाबंधन 2022- राखी बांधने का शुभ समय
चम्बा उत्तराखंड का खुबसूरत पर्यटक स्थल में से एक है

शरद पूर्णिमा मां लक्ष्मी किन घरों में आती और खीर का महत्व

गुरुद्वारा दुःखनिवारण साहिब जी पटियाला | Shri Dukh Niwaran Sahib Ji Patiala

पहाड़ों की महिलाएं कैसे काम करती-himalayan women lifestyle

Natural Protein Facial Peck for Dry Skin | नेचुरल फेस पेक

gaay ka ghee ke fayde | Amazing Ayurvedic benefits of cow ghee

झटपट 5 मिनट में दही चटनी रेसिपी | tasty curd chutney recipe

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहाँ की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

Documentary film

Himalayan women lifestyle Uttarakhand India

village life Uttarakhand India part 5

निरंकार देव पूजा पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, Nirankar Dev Pooja in luintha