खूबसूरत जगह चंद्रनगर उत्तराखंड | Chandranagar beautiful place.
चंद्रनगर उत्तराखंड रुद्रप्रयाग
उत्तराखण्ड जिसे देवभूमि के नाम से भी जानाजाता है| यह एक बहुत ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र है। लेकिन उत्तराखंड में कुछ जगह ऐसी भी हैं जिनसे अभी सभी लोग परिचित नहीं है तो चलिए आपको भी एक ऐसी ही जगह से परिचित कराते हैं| चंद्रनगर उत्तराखंड रुद्रप्रयाग जहां की तस्वीरें देखकर आप अपने को वहां जाने से रोक नहीं पाओगे,
उत्तराखंड जो अपनी सुन्दरता के चलते दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे आप पृथ्वी पर बना स्वर्ग भी कह सकते है।जी हाँ हम बात कर रहे हैं चंद्रनगर की जो उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत आता है|
पहाड़ों में ड्राइव करते समय बड़ी सावधानी रखनी पडती है| चंद्रनगर उत्तराखंड आप बरसात के महीनों को छोड़कर किसी भी महीने आ सकते हैं| ज्यादातर सैलानी गर्मियों और सर्दियों मेंयहाँ घुमने आते है| सर्दियों में जब यहां पर बर्फ गिर जाती है सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए यहाँ आते हैं|

यहां पर इंटर कॉलेज है हॉस्पिटल है| कहते हैं तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती, सच में यह स्वर्ग ही है| आप यहां से भी होकर श्री बद्रीनाथ जा सकते हैं| यदि आपको यहां की बर्फबारी का मजा लेना है तो आप दिसंबर लास्ट या जनवरी फरवरी में इसका लुफ्फत उठा सकते हैं|

चंद्रनगर उत्तराखंड घूमने के महीने
यहां पर घूमने का समय सर्दियों या गर्मियों में आप कभी भी जा सकते हैं
केवल बरसात को छोड़ कर के किसी भी महीने आप यहां जा सकते हैं