चम्बा उत्तराखंड का खुबसूरत पर्यटक स्थल में से एक है
चम्बा उत्तराखंड
चम्बा उत्तराखंड का एक खुबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है चम्बा को बीर भूमि भी कह सकते हैं, क्योंकि प्रथम विश्व युद्ध में गाँव से 36 जाबाज शामिल हुए,यहाँ पर प्रथम विश्व युद्ध के दौरान न्यू चैपल के नायक रहे विक्टोरिया क्रास विजेता शहीद गब्बर सिंह जन्मे थे,यां पर इन का स्मारक भी है|चम्बा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है चम्बा समुद्र ताल से लगभग 1524 मीटर की ऊंचाई पर है।
चम्बाअपने प्राकृतिक परिवेश और प्रदूषण रहित खूबसूरती क लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहाँ का सुहाना मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है यहाँ साल भर पर्यटक आते रहते हैं|
चम्बा का गर्मियों के मौसम के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहता है, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।सर्दियों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहता है मानसून की शुरुआत जुलाई के महीने में इस क्षेत्र में हो जाती है। यहाँ पर सामान्य से कम बारिश होती है।
चम्बा के आस पास घुमने वाली जगह
चम्बा में यात्रियों के लिए घुमने की जगह की बात करें वेसे तो काफी जगह हैं जिन में से गब्बर सिंह नेगी के स्मारक काफी लोकप्रिय है। जिसका निर्माण 1925 में ठाकुर गब्बर सिंह के सम्मान में बनाया किया गया था, साथ ही आप टिहरी बांध, सुरकंडा देवी मंदिर,बागेश्वर महादेव मंदिर,नई टेहरी ,है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं और वीडियो भी देखें
Chopta Tungnath is one of the beautiful place of Uttarakhand
Beautiful Place Badani Tal Uttarakhand
पहाड़ों का लाजवाब आटे वाला दूध का हलवा
उत्तराखण्ड के पहाड़ी गांव का रहन सहन और अब | mountain village
Documentary Film World’s Highest lord Shiva temple video
चम्बा केसे पहुंचें
चम्बा जाने के लिए रेलवे वायु,और सड़क मार्ग से पहुँच सकते हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है, जो चंबा से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित है। और नजदीकी एयर पोर्ट देहरादून में जॉली ग्रांट है। जो यहाँ से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है वहन से आप कार या बस से यहाँ पहुंच सकते है|
चम्बा घुमने का समय
चम्बा घुमने का समय की बात करें तो आप यहाँ किसी भी मोषम में घुमने आ सकते है| रहने और खाने के लिए यहाँ पर सभी सुभिधायें हैं
कृपया हमारी चम्बा की वीडियो जरूर देखें