Beautiful Place Badani Tal Uttarakhand | बधाणीताल
Beautiful Place बधाणीताल Badhani tal
देव भूमि उत्तराखंड में बहुत से ऐसे जगहें है जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य (Beautiful Place से भरपूर घने चीड़ और देवदार के जंगल, मनलुभावन झील का किनारा और हर पहाड़ पर पवित्र मंदिर, जहां जाकर इंसान सारी खुशियां महसूस कर सकता है|
बधाणीताल झील– यहां पर ताल का अर्थ झील है यहां की भाषा में झील को ताल कहा जाता है यह झील उत्तराखंड गढ़वाल में मयाली, जखोली ब्लॉक के पास ऊपरी लक्ष्तर गाड नदी की घाटी के ढालों के बीच स्थित है। रुद्रप्रयाग से लगभग 60 से 62किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| सड़क से लगभग 200 मीटर पैदल चलना पड़ता है गांव के बीच से रास्ता जाता है|
बधाणीताल Badhanitalयहां पर एक बहुत सुन्दर ताल है जो कि भगवान विष्णु के सरोवर के रूप में प्रसिद्ध है।मान्यता है कि इस ताल में पंचमी, मकर संक्रांति, पूर्णिमा अमावस्या सहित विशेष पर्वों में स्नान से पुण्य मिलता है।

ये परम्परा प्राचीन काल से चली आरही है इन विषेश पर्वों पर दूर- दूर से श्रद्धालु एवं पर्यटक यहाँ बड़ी संख्या में यहाँआते है।
ये स्थान समुद्रतल से लगभग 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है|
इस प्राकृतिक रूप से बने ताल में रंगीन मछलियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जो आप को अपनी और आकर्बषित करती हैं| बधाणीताल की मछलियों को दैवीय प्रतिरूप माना जाता है लगभग पांच सौ वर्ग मीटर में फैला यह ताल अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है|
बधाणीताल में हर साल बैसाखी मेले का आयोजन होता है,इस मेले में क्षेत्र के बधाणी, खलियाण, मुन्याघर, जखोली, कपणियां, जखवाडी, कोट समेत कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे हैं।
बदानी ताल के रास्ते में जाते हुए अनेक मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं जैसे जेसे आप इस रास्ते पे आगे बढ़ते हैं तो दृश्य और भी खूबसूरत होता जाता है, आपका दिल रुकने को मजबूर करेगा, पहाड़ों की गोद में बसे हुए सुंदर गांव आंखों को सुकून देती हुई यहां की हरियाली शांत वातावरण जी करता है बैठकर बस इनको निहारते रहे, ऐसे लगता है मानो कुदरत के बनाए हुए स्वर्ग में हम आ पहुंचे हैं|
इन्हें भी पढ़ें और वीडियो भी देखें
श्री केदारनाथ को जागृत महादेव क्यों कहा जाता है
आखिर राजा को क्यों देना पड़ा था बासुदेब मंदिर को पेंनसन (पुजार गावं)
कार्तिक महीना क्यों खास है हिंदू धर्म में-जाने जरूरी जानकारी
सर्दियों में यहां पर काफी बर्फबारी होती है बर्फ बारी में दूर-दूर से पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं|
यहां पर रात को रुकने के लिए होटल और रेस्टोरेंट कुछ भी नहीं मिलेगा,आप रुद्रप्रयाग और तिलवाड़ा मयाली आदि जगह ही रुक सकते हैं|
घुमने का समय
आप यहां (Beautiful Place)बरसात को छोड़कर किसी भी महीने में आप यहां जा सकते हैं| सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने के कारण आप यहां बराबरी का भी पूरा मजा ले सकते हैं|
कैसे पहुंचे-
अगर आप दिल्ली या देहरादून से चल रहे हैं तो ऋषिकेश होते हुए आपको रुद्रप्रयाग तक का सफर तय करना होगा और फिर केदारनाथ मार्ग के एक मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा तक पहुंचना होगा। तिलवाड़ा से जखोली ब्लाक के मुख्य पड़ाव मयाली होते हुए आप बधाणीताल तक का सफ़र आराम से अपनी गाड़ी से तय कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें-
सर्दियों में ड्राई स्किन से बचें -10 Tips prevent dry skin
तांबे के बर्तन का पानी पीने के 7 फायदे
पाव भाजी रेसिपी भारतीय स्वादिष्ट व्यंजन | Pav Bhaji recipe
धनतेरस के दिन खरीदारी इन 5 चीजों की भूल कर भी न करें
ऋषिकेश से बधाणीताल की दूरी लगभग 200 किलोमीटर के आसपास है।
आप यहां टिहरी के रास्ते घनसाली और मायाली होते हुए भी पहुंच सकते हैं|
रेलवे स्टेशन-
नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है आप वहां से बस या गाड़ी से आ सकते हैं
एयरपोर्ट-यहां का नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून में जौली ग्रांट है आप वहां से टैक्सी या बस से आ सकते हैं
Beautiful Place Badani Tal से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म